फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे रोकने को बिजली विभाग ने शुरू की पेड़ों की लॉपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिजली के तारों को छू रहे पेड़ों की लॉपिंग का काम शुरू हो गया है। ऊर्जा विभाग पूरे जिले में लोगों के लिए खतरा बने पेड़ों की लॉपिंग करेगा।
विज्ञापन


जिले में कई स्थानों पर पेड़ बिजली की लाइनों को छू रहे हैं। मानसून में हाइटेंशन लाइनों से हरे पेड़ों की टहनियों के चिपके होने से कई बार लोगों के साथ हादसे हो चुके हैं। इसको देखते हुए इस बार ऊर्जा विभाग ने वर्षाकाल शुरू होने से पहले ही पेड़ों की लॉपिंग का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि बरसात में पेड़ों से गुजर रही बिजली की लाइनों से हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसको देखते हुए खतरा बने हुए पेड़ों की लॉपिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि काफलीगैर क्षेत्र के शीशाखानी और गरुड़ के जौणां क्षेत्र से पेड़ों की लॉपिंग का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें