फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला काठगोदाम निवासी युवक का शव

Wed, 25 Apr 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
sucide
विज्ञापन

होटल में काम करने वाले युवक ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक लोकेश गोस्वामी काठगोदाम के कूराखान चांदमारी का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय लोकेश गोस्वामी दफौट मोटर मार्ग स्थित एक होटल में कारीगर था। वह बनखोला में किराए के कमरे में रहता था। बताया जा रहा है कि फेरी का काम करने वाले मुरादाबाद के रसूलपुर निवासी असलम से उसकी दोस्ती थी। मंगलवार रात असलम उसके कमरे में रुका था।

सुबह वह फेरी लगाने चला गया। दिन में जब वह लौटा तो दरवाजा खटखटाने पर भीतर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वालों को इसकी सूचना दी। पड़ोस में रहने वाले लोगों के खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की की चिटकनी खोली।
विज्ञापन


अंदर देखने पर लोकेश का शव पंखे से लटक रहा था। लोगों की सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। कोतवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक के माता-पिता नहीं हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें