फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनाप भूमि पर अवैध निर्माण रोको

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत बिजोरीझाल के एक दिव्यांग ने गांव के दो लोगों पर बेनाप भूमि पर मकानों का अवैध निर्माण करने का आरोप मढ़ा है। उन्होंने सीडीओ को पत्र देकर अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है। उन्होंने मामले की शीघ्र जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सीडीओ को दिए पत्र में दिव्यांग गोपाल राम ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि इस भूमि का मामला परगना मजिस्ट्रेट के न्यायालय में लंबित है। अवैध निर्माण का विरोध करने पर दिव्यांग को धमकाया जा रहा है।

इस मामले में उसने पिछले दिनों अपनी पत्नी के साथ कलक्ट्रेट में आमरण अनशन किया था। एडीएम ने जांच का आश्वासन दिया था। उन्होंने सीडीओ से मामले की जांच कर निर्माण पर रोक लगाने के साथ ही आरोपियों से वसूली भी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें