बागेश्वर। एजुकेशनल मिनीस्टीरियल ऑफिसर्स ऐसोसिएशन की जिला इकाई के बैनर तले कर्मचारियों के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार से पांच दिनी कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति सूची शीघ्र जारी नहीं होने पर आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। धरना देने वालों में आनंद सिंह, बीएस रौतेला, मदन लाल, इंद्रेश कुमार, भुवन जोशी, ईश्वर परिहार, मधु राना, जगदंबा साह, फकीर राम आर्य, खीम जोशी, भगवान रावत आदि शामिल थे।