कपकोट (बागेश्वर)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से स्व. पदम सिंह बघरी राइंका कन्यालीकोट में ऑल इंडिया नेशनल क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें सुभाष चंद्र बोस टीम विजयी रही।
प्रधानाचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में मताधिकार का सही प्रयोग, चुनाव प्रणाली, मत देने का महत्व और उद्देश्य संबंधित विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया था। इसमें कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहां डॉ. ज्ञान सागर, बलदेव सिंह, भूपेंद्र फर्स्वाण, राजेश पाठक, सुनीता, दिनेश सिंह आदि थे।