बागेश्वर। धूराफाट एकता मंच की ओर से बोहाला में दो दिवसीय खेलकूद और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ ही बोर्ड परीक्षा और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
12 वर्ष तक के बच्चों की खेल छात्रावास प्रवेश प्रतियोगिता में राजा असवाल, राहुल असवाल, हिमांशु असवाल, बालिका वर्ग में आरती मेहता, ममता साह, भगवती असवाल, 15 वर्ष आयु वर्ग में विमल असवाल, राकेश असवाल, नरेश असवाल, बालिका वर्ग में कल्पना असवाल, पूजा कुमार, कविता मेहता क्रमश: पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। चार किमी की क्रॉस कंट्री रेस में पवन रावत, उमेश असवाल, अनिल सिंह रावत पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में कल्पना असवाल पहले और पूजा दूसरे स्थान पर रहीं।
एसएससी, सेना, पुलिस आदि में पूछे जाने वाले प्रश्नपत्रों को हल करने में मोहित मेहता पहले, रेखा असवाल दूसरे, गोपाल राम व विवेक सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। नवोदय की प्रवेश परीक्षा से संबंधित प्रतियोगिता में शामिल होने वाले 20 बच्चों को मुफ्त पुस्तकें दी गईं।
निबंध प्रतियोगिता के लिए हर्षित उपाध्याय को एक हजार, 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में क्षेत्र में अव्वल रही रेखा असवाल को दो हजार, राज्य स्तरीय दौड़ में शामिल होने वाली पूजा कुमारी और कल्पना को पांच-पांच सौ रुपये, जिला स्तर पर दौड़ में प्रतिभाग करने पर राजा असवाल को दो सौ रुपये, 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर रेनू मेहता को तीन सौ रुपये, राज्य स्तर पर लंबी कूद में प्रतिभाग करने वाले रोहित रावत को सात सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया।
अध्यक्षता पूर्व शिक्षक नैन सिंह रावत और बहादुर सिंह असवाल ने की। इस दौरान संयोजक सुरेश लाल साह, नवल किशोर, महिपाल मेहता, हरीश रावत, दिनेश चंद्र, बाल रावत, शंकर रावत, बहादुर सिंह, पनी कोहली, मोहन मेहता, कमल रावत, धरम सिंह, भगवान रावत, प्रताप साह आदि थे।