फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर मंडल की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी पर भाजयुमो की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में नगर मंडल ने ग्रामीण मंडल को हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें नगर मंडल ने ग्रामीण मंडल की टीम को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास ने 5100 रुपये जबकि उप विजेता रही टीम को 3100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि कुंदन परिहार, इंद्र सिंह फर्स्वाण, बालम बिष्ट, मनोहर राम, संजय परिहार, राजकुमार मेहता, मुन्ना कपकोटी, भूपाल रौतेला, गिरीश खेतवाल, दीपक खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें