फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। साधन सहकारी समिति खातीगांव में खाद नहीं होने से क्षेत्र के काश्तकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नजदीेक में खाद नहीं होने से उन्हें आठ किमी दूर कांडा और सानीउडियार से खाद लानी पड़ु रही है। इसमें उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है। काश्तकारों ने समिति से खाद शीघ्र मंगवाने की मांग की है।

क्षेत्र के किसानों के अनुसार साधन सहकारी समिति खातीगांव से भंडारीगांव, बगराटी, पैठाण, कोटभंडार, पस्ट्यारी, औलानी, सिमायल, भैंसखाल, खाड़ी, ढानण, अठपैसिया, कपूरी, नरगोली, चंतोला, ठांगा, तुषरेड़ा, भैसूड़ी, घोड़ागाड़, ट्याकोट,देवलेत, देवतोली और पटोली के किसान जुड़े हैं। इन गांवों के काश्तकारों के लिए समिति खाद उपलब्ध कराती थी। समिति ने पिछले दिनों खाद मंगाई थी जो स्थानीय सस्ता गल्ला विक्रेताओं के जरिए बंटवा दी थी। तब से अधिकतर किसान खाद नहीं ले सके। समिति ने अब खाद मंगानी बंद कर दी है। खाद नहीं मिलने से काश्तकारों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें यहां से आठ किमी दूर कांडा और सानीउडियार की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसमें उनका काफी समय और रुपया बर्बाद हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल सिंह रावत समेत कई लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर साधन सहकारी समिति में शीघ्र खाद का इंतजाम करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें