फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। 25 जून की रात को छत से गिरकर हुई इलेक्ट्रीशियन की मौत के मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बचेगांव हड़बाड़ निवासी सत्यप्रकाश (26) पर्वतीय पावर लिमिटेड कपकोट में इलेक्ट्रीशियन था।
25 जून की रात वह छत पर मोबाइल पर बात करते समय अचानक नीचे गिर गया था। घटना की जानकारी होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया था। मामले में घटना के पांच दिन बाद मृतक के पिता जगदीश चंद्र ने अज्ञात के खिलाफ बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ एमसी पलड़िया ने बताया कि धारा 302 के तहत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें