फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के लिए पानी नहीं, कहीं सड़क पर बह रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई के लिए पानी नहीं, कहीं सड़क पर बह रहा
विज्ञापन

कपकोट (बागेश्वर)। सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते नहरों में पानी नहीं आने से किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐठाण, जाजर और पाली गांव के किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, भानी-ऐठाण नहर से भानी गांव के पास पिंडारी सड़क पर पानी बर्बाद हो रहा है। सोमवार को महिलाओं ने एसडीएम रवींद्र बिष्ट से मुलाकात कर नहर शीघ्र ठीक करवाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष चंपा देवी के नेतृत्व मेें ऐठाण, जाजर और पाली की महिलाएं एसडीएम से मिलीं। उन्होंने बताया कि भानी-ऐठाण नहर से भानी गांव के पास पिंडारी सड़क पर पानी बेकार बह रहा है। वहां से पानी आगे नहीं बढ़ने के कारण उनके गांवों में खरीफ फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई विभाग से इस संबंध में कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। एसडीएम ने समस्या का आश्वासन दिया। एसडीएम से मिलने वालों में राम सिंह ऐठानी, सुंदर सिंह ऐठानी, बसंती देवी, सुनीता ऐठानी, ममता ऐठानी, कमला ऐठानी, सरस्वती देवी और मधु ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें