फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भूस्खलन से 4.8 मेगावाट की मुनार बिजली परियोजना ठप

Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के मुनार में क्षतिग्रस्त बिजली परियोजना की फीडर लाइन। संवाद 
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्वतीय पावर लिमिटेड की कपकोट के मुनार स्थित 4.8 मेगावाट क्षमता की मुनार जल विद्युत परियोजना भूस्खलन की चपेट में आ गई है। परियोजना से बिजली का उत्पादन ठप हो गया है। करीब दो महीने में परियोजना की मरम्मत होने की संभावना है। इस अवधि में कंपनी को करीब ढाई करोड़ रुपये की चपत लग जाएगी।
विज्ञापन

पर्वतीय पावर लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार बीते 17 सितंबर की सुबह परियोजना स्थल पर भूस्खलन होना शुरू हुआ। बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से परियोजना की फीडर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली उत्पादन ठप हो गया। परियोजना से यूपीसीएल के कपकोट स्थित सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे रोज करीब चार लाख रुपये की बिजली यूपीसीएल को बेची जाती थी।
कंपनी ने परियोजना की फीडर लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसमें दो महीने से अधिक का समय लग सकता है। यूपीसीएल के कपकोट सब स्टेशन को ग्रिड से बिजली की आपूर्ति करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मुनार में पर्वतीय पावर लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक राजेश उपाध्याय का कहना है कि परियोजना की फीडर लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। मरम्मत में दो महीने का समय लगेगा। कंपनी को इस दौरान ढाई करोड़ से अधिक का नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें