फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में मतदाताओं को पिलाने के लिए अवैध रूप से एकत्र की गई 424 पेटी शराब बरामद

Thu, 14 Mar 2019 11:57 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसओजी और कांडा पुलिस ने अवैध रूप से भंडारण की गई 424 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शराब चुनाव के दौरान मतदाताओं के बीच बांटने के लिए जमा की गई थी। 

विज्ञापन


अवैध शराब के भंडारण की सूचना पर कांडा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कांडा स्थित शराब की दुकान के बगल के कमरे से अंग्रेजी शराब की 424 पेटियां बरामद कीं। इस दौरान टीम ने अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन आलम सिंह निवासी कांडे कन्याल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पाया गया कि आरोपी के पास शराब भंडारण का कोई लाइसेंस नहीं था। बरामद माल की कीमत 20 लाख बताई गई है।


टीम में  ये थे शामिल
टीम में एसआई पंकज जोशी, प्रभारी एसओजी, एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट कांडा थानाध्यक्ष, हेम मठपाल, चंदन कोहली, इमदाद हुसैन, मनोहर कापड़ी, शेखर जोशी, आबकारी निरीक्षक गोविंद मेहता, माधो राम, कैलाश चंद्र, मुरली पांडे आदि थे।

बिना लाइसेंस के शराब का भंडारण करना अवैध है। अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन ने कुछ तस्करों के साथ मिलकर 424 पेटी शराब स्टोर की थी। चुनाव के दौरान तस्करी करने का मकसद था। शेष स्थानों पर भी शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें