बागेश्वर। कठायतबाड़ा में बीएसएनएल के टावर के पास कूड़े में लगी आग का धुआं टावर के सेंसर में पहुंचा तो सायरन बज उठा। कर्मचारियों को लगा कि टावर के कंट्रोल रूम में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने टावर के आस पास लगी आग को बुझाया।
कठायतबाड़ा में महाविद्यालय के समीप खुशाल सिंह के आंगन में रखे कूड़े में आग लग गई। आग का धुआं टावर के कंट्रोल रूम में पहुंचा तो सायरन बज उठा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कूड़े में लगी आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड ने बताया कि बीएसएनएल का टावर व उसका कंट्रोल रूम सुरक्षित है।