फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहपूर्वक भेंट किए बच्चों को परीक्षाफल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/ कपकोट/गरुड़। जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस मौके पर प्रथम रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नगर के नेशनल मिशन इंटर कालेज की वार्षिक परीक्षा में जूनियर वर्ग में खीम सिंह व सीनियर वर्ग में रितिका प्रथम रही। प्रधानाचार्य अजय सिंह ने अपनी कक्षाओं में प्रथम रहे रिषम, चेतना पांडे, कुनाल सुरकाली, खुशी जोशी, हिमानी रावत, खीम सिंह, दिव्या पांडा, रंजना दोसाद, मोनिका, रीतिका, भावना गौड़ और सौरभ को मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन दीप चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर जगदीश जोशी, आनंद मेहता, हेम पांडे, सुरेश कुमार, गिरीश मिश्रा, दीप शिखा साह और मंजू पांडे थे।

विवेकानंद इंटर कालेज हिचौड़ी की वार्षिक परीक्षा में सुप्रिया पटेल, नेेहा त्रिपाठी और रंजनी गढ़िया प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दयाल ऐठानी, अध्यक्ष आनंद बल्लभ पांडे और प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने किया। संचालन ललित लोहनी ने किया। वहां चंद्र शेखर पांडे, तरुण तिवारी, प्रकाश चंद्र कांडपाल, कैलाश गढ़िया, विनोद पांडे और हरीश भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन


गरुड़ में सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल घोषित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विभाग संघ चालक हरी दत्त जोशी थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र फुलारा हेम जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, हरीश नेगी, मोहन जोशी ,हरी प्रकाश गुणवंत, पूजा बिष्ट लता कांडपाल, हंसा पांडे, दीपा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें