बागेश्वर। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल विकास कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता का ध्यान रखने को कहा है। शनिवार को नगर के विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि गुणवत्ता का खयाल नहीं रखने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरयू-गोमती संगम तट पर 12 लाख रुपये से शवदाह केंद्र की सुरक्षा को लेकर चल रहे निर्माण का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने नगर के अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।
विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के जरूरत है। ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि नगर में कई विकास कार्य के काम हो रहे हैं। जिसमें पाकेट पार्किंग नाला निर्माण, नालियों की मरम्मत आदि का कार्य शामिल हैं। इस मौके पर हरीश सोनी, पप्पू जोशी, महेश सिंह परिहार, किशन नगरकोटी आदि मौजूद थे।