फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन को मिली बास्ती फूड प्वाइजनिंग की लैब रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बास्ती में विषाक्त भोजन की घटना के कारणों का जल्द खुलासा होने वाला है। परीक्षण के लिए लैब भेजी गई खाद्य सामग्री की रिपोर्ट प्रशासन के पास पहुंच चुकी है। रिपोर्ट का खुलासा आज शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि लैब रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। शनिवार तक मामले का खुलासा किया जाएगा। बास्ती में बारात में भोजन करने के बाद चार की मौत हो गई थी जबकि तीन सौ से अधिक बीमार हो गए थे। बीमार होने वालों में कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भी थे। बाद में प्रशासन ने बारात में बने भोजन की सैंपलिंग कर परीक्षण के लिए लैब भेजा था।

मृतक के परिजनों को मिलेंगे एक-एक लाख रुपये
बागेश्वर। बास्ती घटना में मारे गए चार लोगों के परिजनों के लिए एक-एक लाख की मुआवजा राशि शासन ने स्वीकृत की है। डीएम ने बताया कि मृतकों के परिजनों को जल्द ही राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि घायलों को मुआवजे के बारे में फिलहाल शासन से कोई राहत राशि का आदेश नहीं हुआ है। बास्ती घटना में नंदी देवी पत्नी प्रताप सिंह, पियूष पुत्र देव सिंह, खिमुली देवी पत्नी फकीर सिंह और मीनाक्षी पुत्री राजेंद्र महर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें