फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरायणी मेले को भव्य रूप देने में जुटी नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले को भव्य व आकर्षक रूप देने के लिए नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने शुक्रवार को मेले की तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि इस बार उत्तरायणी मेले को भव्य व आकर्षक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने शुक्रवार को मेला स्थल, नुमाइश मैदान, सरयू घाट, पैदल पुल क्षेत्र आदि का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि उत्तरायणी मेले के लिए बागेश्वर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। उत्तरायणी बागेश्वर ही नहीं बल्कि उत्तराखंड की पहचान है इसे भव्य रूप देने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। कहा कि उत्तरायणी मेले में आने वाले प्रत्येक व्यापारी को सुरक्षा व सहयोग प्रदान किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी मंथन किया गया। कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उत्तरायणी मेले में आर्थिक मदद के लिए भी जल्द ही एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएगा। इस मौके पर सभासद धीरेंद्र परिहार, कैलाश आर्य, नवीन आर्य, विनोद पाठक, ईओ राजदेव जायसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें