फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में दवाईयों के साथ मिला स्टूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल स्टोर के फ्रिज में दवाईयों के साथ यूरीन और स्टूल (मलमूत्र) का सेंपल मिला। अन्य दुकानों पर भी गंदगी मिली। अधिकारियों ने गंदगी पर संचालकों को कड़ी फटकार लगाई। मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीओ एमसी जोशी, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने मंगलवार को नगर के छह मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान जिला अस्पताल गेट के पास पहले मेडिकल स्टोर में गंदगी की भरमार मिली। फ्रिज में दवाओं के साथ ही पैथोलॉजी के नमूने भी रखे गए थे।

इनमें मलमूत्र के नमूने भी थे। नगर की दूसरी दुकानों में भी गंदगी समेत कई अनियमितताएं मिली। अधिकारियों ने अनियमितताओं पर संचालकों को फटकार लगाई। छापेमारी के दौरान दवाओं के प्रकार, उपलब्धता और समय सीमा की जांच भी की गई। सीएमओ ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों को अनियमितता पर नोटिस दिए जा रहे हैं। दोबारा अनियमितता मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें