बागेश्वर। जनपद के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से गरुड़ के अमोली, कांडा देवलेत में मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है।
अमोली गरुड़ निवासी पूरन राम पुत्र चतुर राम का मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार ने अन्यत्र शरण ली है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को मात्र 5200 रुपयों का मुआवजा दिया है। पूरन राम ने कहा कि उक्त राशि से उसके नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है। प्रभावित परिवार ने डीएम से मुलाकात कर नुकसान का पूरा मुआवजा देने की मांग की।
इधर रावतसेरा क्षेत्र के ग्राम देवलेत में पुष्कर राम पुत्र देव राम का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। दो मंजिले मकान का मलबा भूतल तक पहुंच गया जिस कारण गोशाला में बंधे मवेशी भी चोटिल हो गए। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इधर आपदा से जनपद के कई मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हैं।
बागेश्वर में बारिश
बागेश्वर 5.00 एमएम
कपकोट 12.5 एमएम
गरुड़ 20.00 एमएम
नदियों का जल स्तर
सरयू 866.00 मीटर
गोमती 863.10 मीटर