फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में जूहा पिंगलों ने झटके तीन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिला स्तर पर 32 विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। इनमें राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों ने तीन श्रेणियों में सर्वाधिक तीन पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन


सीईओ सभागार में आयोजित स्वच्छता पुरस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि स्वच्छता को आदत में शामिल करना होगा। तभी स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। एचआरडी मंत्रालय की ओर से ग्रीन श्रेणी में जूहा पिंगलों, टकनार, प्रावि चौड़ा, टिटोली, हाईस्कूल बहुली, जूहा रैंथल, प्रावि गलई को ओवर ऑल चैंपियन रहे। सब केटेगिरी में केंद्रीय विद्यालय कौसानी, जीआइसी रवाईखाल, चौंरसों, बहुली, जूहा पिंगलों, उड़खुली, प्रावि लेटी, पिंगलों, पाये, बूंगा, रीठाकुरसाली, मंडलसेरा, बिलखेत, बागेश्वर प्रथम, गलई, प्रावि मटेना, चौंरसों, राइंका सिरकोट को पुरस्कृत किया गया।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में जूहा पिंगलों के राहुल, भतरौला की पूनम गोस्वामी, राइंका सिरकोट की लता सती, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रावि कपकोट की स्नेहा, कंट्रीवाइड कपकोट की कविता, अयारतोली की योगिता, प्रावि परेणा की विनीता पहले तीन स्थान पर रहीं। वहां सीईओ हरीश रावत, एआरटीओ केसी पलड़िया, डॉ. एनएस टोलिया, एसडीएफओ वीएस शाही, डॉ. केएन कांडपाल, प्राचार्य डायट डॉ. शैलेंद्र धपोला, सुरेश सती, उमेश जोशी, दीप जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें