फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर से बंद मोटर मार्ग से बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के बाद हुए भूस्खलन और मलबा आने से जिले भर में सड़कों को जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। लाख कोशिशों के बावजूद कार्यदायी संस्थाएं अभी तक सड़कें नहीं खोल पाई हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी और फजीहत हो रही है। सड़क बंद होने से राशन, दूध, सब्जी आदि रोजाना की जरूरत की वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण गांव में कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जिले में 15 मोटर मार्ग बंद थे। इनमें मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग, हल्का वाहन मार्ग समेत 12 ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कार्यदायी संस्थाएं मार्ग खोलने के काम में जुटी हैं। ग्रामीणों का सड़क संपर्क टूट चुका है। प्रभावित क्षेत्रों में राशन, सब्जी, दूध आदि वस्तुओं की किल्लत हो गई है। ग्रामीण न तो बाजार से कुछ खरीद पा रहे हैं और न ही अपनी उपज बाजार तक पहुंचा पा रहे हैं। सड़क बंद होने की समस्या से कपकोट विकास खंड के बाशिंदे ज्यादा परेशान हैं।

जिले में बंद सड़क मार्ग
कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मार्ग, भानी-हरसिंग्याबगड़, भयू-गुलेर, भयू-गडेरा, कपकोट-पोलिंग, कपकोट-दूणी-सुकुंडा, धरमघर-सनगाड़-बास्ती, पोथिंग-उछात, सौंग-खलीधार, धरमघर-माझखेत, बैड़ा-मजैड़ा-जारती, शामा-लीती-गोगिना, बागेश्वर-कपकोट, मुनार बैंड-सूपी, कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें