फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में जिले भर में जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय बाशिंदों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी समूहों, स्कूूली छात्रों ने भाग लिया। पौधरोपण के साथ ही सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ। इस दौरान उप प्रधानाचार्य तारा शंकर पाठक, सतीश जोशी, गिरीश जोशी, धीरेंद्र पाठक, खीम सिंह, शंकर पंत, रघुनाथ परिहार आदि थे।
इधर, वन विभाग रेंज ने कलना गधेरा के पास बिलखेत में हरेला महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर एक हजार पौधे रोपे गए। वहां ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, किशन सिंह मलड़ा, नरेंद्र खेतवाल, रेंजर एनडी पांडे, दारोगा पीडी भट्ट, जीएस लस्पाल, गंगा सिंह, एचएन पांडे, एनएस टंगड़िया आदि थे। उधर, विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सह प्रधानाचार्य धीरेंद्र रावत, एनसीसी अधिकारी शंकर सिंह रौतेला, जीएस बिष्ट, केएस भंडारी, हेमलता रावत आदि थे।
विज्ञापन


कपकोट में वन विभाग के कार्यक्रम में बेलंग नदी के किनारे साढ़े तीन हजार पौधे रोपे गए। इसके साथ ही पौधों को भैरव नाथ को समर्पित किया गया। इस दौरान रेंजर बीसी पंत, ईओ कृपाली सिंह, प्रधानाचार्य नवीन त्रिकोटी, गिरीश जोशी, केदार जोशी, केवलानंद मिश्रा, दीपक ऐठानी, प्रताप सिंह, सुुनीता जोशी, दयाल ऐठानी आदि थे। इधर, काशिल देव मंदिर में ग्राम प्रधान पूरन सिंह कपकोटी, श्रद्धालुओं ने पौधे रोपे। नारायण संस्कृत महाविद्यालय और कमेड़ी देवी इंटर कॉलेज में भी पौधरोपण किया गया। वहां मुख्य अतिथि इंग्लैंड के पर्यटक जॉन ने पौधरोपण की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें