बागेश्वर। एससीएसटी शिक्षक ऐसोसिएशन की जिला इकाई के सदस्यों, पदाधिकारियों ने डीएम रंजना राजगुरु से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग की।
संगठन ने कहा है कि गत 15 जून को राज्य सरकार के मुख्य सचिव को संबोधित पत्र के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 17 मई के आदेश के अनुपालन में राज्याधीन विभागों में भी पदोन्नति में आरक्षण लागू किया जाना अपेक्षित है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष हरीश आगरी, सचिव गिरीश धौनी, मंडलीय महामंत्री संजय टम्टा, बंशी लाल, कमलेश कुमार, सुरेश राम, विनोद प्रकाश, त्रिभुवन लोबियाल, दर्शन आर्य, सुभाष चंद्रा, दिनेश मोहन, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, केदार राम, संतोषी, रवि प्रकाश, अरविंद कुमार आदि शामिल थे।