फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालड़ीछीना-कनगाड़ सड़क का निर्माण जल्दी करो

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पालड़ीछीना-जैन करास-कनगाड़छीना सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गांवों में उत्पादित शाकभाजी, दूध और फल बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लिए जनौटी पालड़ी-कराला पालड़ी-चनोली जैन करास नाम से 12 किमी लंबी सड़क मंजूर है। इसमें पांच किमी तक कार्य प्रगति पर है। इससे आगे पांच किमी सड़क का दोबारा आगणन किया जा रहा है मगर डालाखोली से कनगाड़छीना तक सड़क की स्वीकृति के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

उन्होंने बताया कि यहां पर सड़क के लिए दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत ने पूर्व में अपनी नाप भूमि दान की थी। बावजूद इसके सड़क नहीं बन रही। उन्होंने डीएम से जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दिवंगत सेनानी की विधवा कमला देवी, विमला देवी, ठाकुर सिंह, फते सिंह, कमला देवी, राजेंद्र सिंह, कमला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें