फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औलानी गांव में हाइटेंशन लाइन दे रही दुर्घटना को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। औलानी गांव में बांज के पेड़ के बीचों बीच गुजर रही हाइटेंशन लाइन दुर्घटना को दावत दे रही है। बांज के पेड़ पर नंगे पांव छूने पर झटके लग रहे हैं। ग्रामीण यूपीसीएल से पेड़ की टहनियों की कई बार लॉपिंग की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने पेड़ों की शीघ्र लॉपिंग न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

औलानी गांव के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर 11 हजार की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन बांज के पेड़ को छूकर आगे बढ़ रही है। इससे रोजाना कई बार चिंगारियां उठ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ के पत्तों को खाने पर जानवरों, लोगों के नंगे पांव पेड़ पर हाथ लगाने से करेंट लग जा रहा है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से टहनियों की शीघ्र लॉपिंग करने की मांग की है। मांग करने वालों में भाष्कर पंत, मनमोहन भौर्याल, गिरिराज रौतेला, हरीश पंत, विनोद उप्रेती, कुशाल भौर्याल, जगदीश भौर्याल ने यूपीसीएल से पेड़ों की शीघ्र लॉपिंग करवाने की मांग की है। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया संबंधित लाइनमैन को मौके पर भेजकर पेड़ की शीघ्र लॉपिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें