फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड प्रवासी भी आगे आए गणेश की मदद को

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विकास खंड कपकोट के सुदूरवर्ती कनौली गांव निवासी किडनी रोग से पीड़ित गणेश कोरंगा की सहायता के लिए अब क्षेत्र के अलावा छत्तीसगढ़ और कानपुर में रह रहे प्रवासी भी आगे आने लगे हैं। गणेश के इलाज में 10 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से अशेाक रावत ने पांच हजार रुपये, रीमा से सुंदर बाफिला ने तीन हजार रुपये, सिमगड़ी से भूपाल राठौर ने 2100 रुपये, कानपुर से दीवान मेहरा ने डेढ़ हजार रुपये, महिपाल मेहरा, आनंद मेहरा, पुलिसकर्मी पुश्कर राठौर, मुन्ना कपकोटी, अभिमन्यु और तरुण कांत ने एक-एक हजार रुपये, डिग्री कॉलेज कपकोट के छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णा सिंह शाही के नेतृत्व में छात्रों ने 16996 रुपये की सहायता की है। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने गणेश के इलाज के लिए शासन स्तर से भी सहायता कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें