बागेश्वर। आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता और भारतीय मजदूर संगठन की जिला इकाई की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के नवंबर 2016 से रुके मानदेय का भुगतान नहीं होने पर रोष जताया गया। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
रामलीला मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वह अल्प मानदेय पर काम कर रही हैं। जिले में कार्यरत डीसीबीसी, आशा फैसीलेटर, मोटीवेटर, लिपिक और संविदाकर्मियों को गत वर्ष नवंबर महीने से रुके मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। दरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में गणेश बोरा, दीपा रौतेला, पुुष्पा देवी, बसंती देवी, गोविंदी देवी, रश्मि धपोला, खष्टी कोरंगा, नीमा नगरकोटी आदि थे। ब्यूरो