फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में आए दिन लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर और भराड़ी बाजार में हर समय लग रहे जाम से जनता परेशान है। घंटों लग रहे जाम से जहां सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं कई बार 108 वाहन जाम में फंसने से असुविधा हो रही है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस से जाम से निजात दिलाने के दिलाने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


नगर और भराड़ी बाजार में मिनटों में जाम लगना आम बात हो गई है। जहां एक ओर सड़कों की चौड़ाई कम है, वहीं दूसरी ओर कई व्यापारियों ने दुकानों का सामान आगे तक फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है। छोटे-बड़े वाहनों की संख्या भी आए दिन बढ़ रही है। वाहन स्वामियों के पास गैराज नहीं होने से भी वह वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा कर रहे हैं। माल रोड, तहसील रोड, कांडा रोड, एसबीआई तिराहा, पिंडारी रोड में दिन में कई बार जाम लग रहा है। यातायात नियंत्रण के लिए यहां पुलिस की तैनाती तो है, लेकिन बढ़ती वाहन संख्या के चलते व्यवस्था चरमरा जा रही है। उधर, भराड़ी बाजार में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। यहां यातायात नियंत्रण के ठोस इंतजाम नहीं होने से लोग परेशान हैं। व्यापारियों और नागरिकों ने पुलिस से इसके लिए तुरंत ठोस कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें