धरमघर (बागेश्वर)। सनगाड़ बास्ती के श्रीश्री 1008 मूल नारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। कथा व्यास रमेश पांडेय ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही प्राणि मात्र का कल्याण हो जाता है।
उन्होंने लोगों से सद्गति के लिए सत्कर्म करने को कहा। कहा कि अच्छी संगत से ही सत्कर्मों की प्रेरणा मिलती है। शुक्रवार को उन्होंने भागवत कथा में भगवान शिव और पार्वती का वर्णन भी किया। भागवत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।