फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रास सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला रेडक्रास सोसायटी की बैठक डीएम रंजना की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की सहायता करना रेडक्रास सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सोसाइटी की सदस्यता बढ़ाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में यूथ रेडक्रास जूनियर के गठन पर भी चर्चा की गई।
डीएम ने हर तीसरे माह सोसाइटी की बैठक बुलाने को कहा। उन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने का सुझाव देते हुए प्रत्येक विभागीय अधिकारियों से भी इस कार्य में सहयोग करने को कहा। जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम प्रधानों को आजीवन सदस्यता के लिए जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

सीईओ को सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को आजीवन सदस्यता के लिए पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने सोसाइटी के सचिव से ड्राइविंग लाइसेंस के रजिस्ट्रेशन के लिए परिवहन विभाग में आने वाले व्यक्तियों को भी स्वैच्छिक सदस्यता के लिए प्रेरित करने लिए विभाग के कार्यालय में बैनर चस्पा करने के निर्देश दिए। इसके लिए कैलाश प्रकाश चंदोला को नोडल अधिकारी नामित करने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

बैठक में फर्स्ट एड का प्रशिक्षण देने, रेडक्रास भवन निर्माण आदि पर भी चर्चा हुई। बैठक में सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम एसएस राणा, रेडक्रास के चेयरमैन अशोक लोहुमी, दान सिंह देवली, आलोक पांडेय, सीईओ हरीश रावत, डीईओ आकाश सारस्वत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें