फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय की समस्याओं का जल्द समाधान हो

Wed, 19 Jul 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 पीजी कालेज बागेश्वर में नए विषयों का संचालन सहित विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। परिषद के छात्रों ने मांगें पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एबीवीपी के छात्रों ने एमए में योग, जनसंचार, संगीत, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, कला आदि विषयों का संचालन करने, शौचालयों का सुधार, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग स्थल का निर्माण, कालेज में शिकायत पेटिका की व्यवस्था और परिसर में सीसीटीवी लगाने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने कहा कि इन समस्याओं से कई बार महाविद्यालय प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्र नेताओं ने प्राचार्य से शीघ्र इन मांगों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि यदि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र नेता दीपक गस्याल, प्रमोद मिश्रा, अंकित ऐठानी, भूपेश दानू, सुंदर दानू, कृष्णा फर्स्वाण, पंकज मनराल, सुरेंद्र नेगी, सूरज मेहरा, पंकज, संदीप, गणेश, चंद्रेश आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें