फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बीडी पांडेय परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए बिके 40 नामांकन पत्र

Fri, 03 Nov 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में आगामी सात नवंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। विभिन्न पदों के लिए 40 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. जीवन सिंह गढि़या ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के चार, महिला उपाध्यक्ष के छह, सचिव के छह, सह सचिव के लिए पांच, कोषाध्यक्ष के पांच, सांस्कृतिक सचिव के सात और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को नामांकन जमा होंगे। पांच को नाम वापसी और वैध नामांकन पत्रों की सूची जारी की जाएगी। छह को आम सभा होगी। इधर, कांडा, कपकोट डिग्री कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रचार जोरशोर से चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें