फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मजदूर, वर्कचार्ज कर्मी होंगे नियमित

Tue, 05 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोनिवि कपकोट में वर्षों से काम कर रहे 40 वर्कचार्ज, गैंग मजदूरों को नियमित करने के आदेश दे दिए हैं। 14 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को भी पदोन्नति मिलेगी।
विज्ञापन


कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि 40 गैंग मजदूर, वर्कचार्ज कर्मी वर्षों से कम मानदेय में कपकोट पिंडारी, हीरामणि, सुंदरढूंगा ग्लेशियर रूट की सड़कों की देखभाल कर रहे हैं।

जाड़ा, गर्मी समेत आपदा का समय इन सबमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कम मानदेय से उनके परिजन भी परेशान थे। उनकी मांग पर सीएम ने इन कर्मियों को नियमित करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह सीएम ने जिला प्रशासन को राजस्व विभाग के 14 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को उनकी पात्रता के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक के पदों पर पदोन्नति देने को कहा है। पदोन्नति से इन कर्मचारियों की वर्षों की मुराद पूरी हो जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री रावत के सहयोग के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें