फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरगाड़ में 4.50 करोड़ रुपये से बनेगा वैली ब्रिज

Sun, 22 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने खड़लेख भनार नामती चेटाबगड़ सड़क में महरगाड़ में पुल बनेगा। वहां प्रस्तावित 48 मीटर लंबे वैली ब्रिज निर्माण के लिए 4.50 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। पुल का निर्माण लोनिवि करवाएगा। विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि 15 किमी भनार और छह किमी नामतीचेटाबगड़ के बीच विवाद के कारण सड़क का निर्माण रुका था।
विज्ञापन


 विवाद सुलटने से अब लाथी गांव सड़क से जुड़ गया है। सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। नाचनी, मुनस्यारी क्षेत्र की दूरी 15 किमी की दूरी भी कम हो गई है। इससे जहां लोगों का समय बच रहा है, वहीं किराए में भी अंतर आ गया है। बरसात में वाहनों का आवागमन सुचारु रहेगा।

उन्होंने बताया कि इस सड़क पर यातायात शुरू होने पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में और भी तेजी आएगी। महरगाड़ में पुल मंजूर होने, खड़लेख नामतीचेटाबगड़ नाचनी सड़क पर यातायात सुचारु होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


इस काम दिए सहयोग के प्रति लोगों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी का आभार जताया है। इनमें कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह दानू, विधायक प्रतिनिधि चामू देवली, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा, पूर्व प्रधान प्रवीण कोरंगा, सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल कोरंगा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें