फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पाकड़ में 37.50, फरसाली में 40 लाख से होगा पैदल पुलिया का निर्माण

Sun, 31 Aug 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसून काल के दौरान क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का लोनिवि ने पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि कपकोट पाकड़ गांव में क्षतिग्रस्त पुल का 37.50 लाख रुपये और फरसाली वल्ली में 40 लाख रुपये से पैदल पुल का निर्माण करेगा।
विज्ञापन

जिले में लगातार हो रही बारिश से हुए नुकसान से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के संसाधनों को क्षति पहुंची हैं। पैदल पुल बहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। इसे देखते हुए लोनिवि कपकोट ने क्षतिग्रस्त सड़कों और पैदल पुलों की मरम्मत के लिए कवायद शुरू कर दी है। जल्द दोनों पुलों का निर्माण कर ग्रामीणों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
लोनिवि के ईई अमित पटेल ने बताया कि दोनों पुलों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें