फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर से तीर्थयात्रा पर रवाना हुए 36 बुजुर्ग

Tue, 12 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत जिले के 36 बुजुर्ग नागरिकों का दल सोमवार को यहां से चारधाम यात्रा पर रवाना हुआ। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी और डीएम भूपाल सिंह मनराल ने इस दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


यहां तहसील परिसर से तीर्थयात्रियों के दल को रवाना करते हुए डीएम भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि यह यात्रा कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से मुफ्त संचालित की जा रही है। यात्रा के रजिस्ट्रेशन कराने वालों का मेडिकल होता है। स्वस्थ पाए जाने पर ही यात्रा के लिए भेजा जाता है।

यात्रा के दौरान भोजन, आवास की सुविधा भी शासन की ओर से ही दिलाई जाती है। चार दिनोें की यात्रा 11 मई को कालेश्वर में, 12 को बद्रीनाथ में, 13 को पीपलकोटी में रुककर 14 मई को बागेश्वर लौटेगी। गाइड के रूप में केएमवीएन के इंद्र सिंह बिष्ट साथ जा रहे हैं। बद्रीनाथ के लिए दूसरा दल 18 मई को रवाना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इसी सप्ताह बुुजुर्गों की गंगोत्री यात्रा भी शुरू कराई जाएगी। इस दौरान एसडीएम फींचाराम चौहान, डीडीओ डा. महेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी, जानकी गढ़िया, रमेश कपकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें