फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग नागरिकों को दी योजनाओं की जानकारी

Tue, 12 May 2015 12:15 AM IST
आनंद नेगी/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को यहां तहसील सभागार में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। जिसमें जिला जज डा. जीके शर्मा सहित सभी अधिकारियों ने बुजुर्ग नागरिकों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शिविर में जिला जज ने वरिष्ठ नागरिकों से प्रशासनिक गतिविधियों में सहयोग का आह्वान किया। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों का लाभ प्रशासन को मिलेगा। एसडीएम फींचा राम चौहान ने मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना की जानकारी दी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी पीवी सिंह ने राज्य, केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं, पेंशन योजनाओं के बारे में बताया। वहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना, एडवोकेट विनोद भट्ट, गोविंद सिंह भंडारी, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, रणजीत सिंह बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें