फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण के लिए 3.51 करोड़ मंजूर

Thu, 16 Jul 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और यातायात तंत्र को मजबूत करने की दिशा में कपकोट विधानसभा क्षेत्र को सौगात मिली है। राज्य योजना के तहत क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण, सुधारीकरण और डामरीकरण कार्यों के लिए कुल 3.51 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से मिली हरी झंडी के बाद अब लोनिवि जल्द ही धरातल पर काम शुरू करने की तैयारी में है। स्वीकृत बजट के तहत पांच किलोमीटर लंबे कांडा-रिखाड़ी मोटर मार्ग के सुधारीकरण और नवीनीकरण कार्य पर 1.12 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। फल्यांटी-नामतीचेटाबगड़ मार्ग के किमी छह से खिमला-कनौली मोटर मार्ग के नवनिर्माण के लिए 1.16 करोड़ और शीप फार्म कर्मी से डौला तक पांच किलोमीटर लंबे नए मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 1.22 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। तीनों सड़कों के बन जाने और सुधारीकरण होने से कपकोट का ग्रामीण यातायात ढांचा बेहद सुदृढ़ हो जाएगा। नए रास्तों के खुलने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक अपनी उपज पहुंचाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें