फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 403 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए उप प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के तीनों ब्लॉकों की 405 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान पद के लिए चुनाव की सरगर्मियां नामांकन प्रक्रिया के साथ ही शांत हो गईं। जिले की कुल 403 ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों का चुनाव पूरी तरह निर्विरोध संपन्न हो गया है, जिससे ग्रामीण राजनीति में सर्वसम्मति की एक नई मिसाल देखने को मिली है। दो ग्राम पंचायतों में तकनीकी और व्यावहारिक कारणों से उप प्रधान का चुनाव फिलहाल टल गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के तीनों ब्लॉकों में कुल 405 ग्राम पंचायतों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान कपकोट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सुदूरवर्ती गांव भयूं में उप प्रधान पद के लिए एक भी नामांकन पत्र दर्ज नहीं हो सका, जिसके चलते यहां पद रिक्त रह गया। दूसरी ओर ब्लॉक के द्यांगण ग्राम पंचायत में एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन तो किया गया था, लेकिन जांच के दौरान तकनीकी कमियों के चलते उसे निरस्त कर दिया गया। सीडीओ नरेश कुमार ने बताया कि जिले के तीनों ब्लॉकों में उप प्रधान पद के लिए पूरी निर्वाचन प्रक्रिया अत्यंत शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करा ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें