फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

Sat, 06 Oct 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 गायत्री परिवार की ओर से जिले के 56 विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई। परीक्षा में अल्मोड़ा नगर, रानीखेत, दौलाघट, हवालबाग, मजखाली, दन्यां, पौधार आदि क्षेत्रों के विद्यालयों के 3500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को चरित्रवान और संस्कारवान बनाना है।  
विज्ञापन


परीक्षा में स्वच्छता, नशा मुक्ति, पर्यावरण, सांप्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता, नागरिक कर्तव्य, जीवन मूल्य, स्वास्थ्य, मानसिक योग्यता, संवेदना आदि से सवाल पूछे गए थे। गायत्री परिवार की डॉ. मंजू बोरा ने बताया कि इस बार एसएसजे परिसर के विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा यह परीक्षा देश के 22 राज्यों के एक लाख से अधिक विद्यालयों में नौ भाषाओं में आयोजित की जाती है। परीक्षा के अलावा गायत्री परिवार द्वारा विद्यालयों में नशा मुक्ति, नागरिक जागरूकता आदि कार्यक्रम चलाए जाते हैं। आठवीं कक्षा तक के बच्चों की बाल संस्कार शालाएं और पुस्तकालय स्थापित संचालित किए जाते हैं।  लिंक रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाती है। परीक्षा के आयोजन में डॉ. मंजू बोरा, नमिता जोशी, सऱेज भट्ट, बबीता जोशी, पुष्पा भट्ट, मंजू तिवारी, शोभा पांडेय, मंजू जोशी, निर्मला अधिकारी, मोहन पांडेय, राम सिंह बिष्ट, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हरीश बिष्ट, पंकज कांडपाल, अर्जुन नेगी, दिनेश जोशी आदि ने सहयोग दिया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें