बागेश्वर। नेहरू युवा केेंद्र में महात्मा गांधी पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
ब्लाक संयोजक माया वन मनोज कुमार ने कहा कि स्वच्छता से समाज, सोच दोनों ही प्रभावित होते हैं। हम सभी को स्वच्छता के लिए अग्रसर होना चाहिए।
इस मौके पर वाद विवाद के जरिये भी लोगों को समझाया गया। इस दौरान धीरज, कमलेश, माया, भूपाल आदि मौजूद थे।