कपकोट। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए नौ सड़कों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए हैं।
विधायक बलवंत भौर्याल ने बताया कि कपकोट क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों सड़क से जोड़ने की मांग लोगों द्वारा लंबे समय की जा रही थी। लोगों ने सड़क को लेकर उनके समक्ष भी मांग रखी थी। इसको देखते हुए उन्होंने नौ मोटर मार्गों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिए हैं।
इनमें तेजम मार्ग से दाणिम बगड़, लीती गोगिना से पण-ढुंगा-हम्टी कापड़ी, घिंघारतोला से मल्लासिम खेत-मुस्योली-खड़ेलीखेत, अन्नपूर्णा से कुनेदा दिगराली,कपकोट पोलिंग मोटर मार्ग से गैनाड़, छौड़ी गाड़, खन्यारियन, शामा तेजम मार्ग से शामा ढुंगा विनायक, उलणी धारहसिंह बगड़ मोटर मार्ग से पास पुल मिलान तक, चौनाला रोड से सेरापानी, हालरी फेरीनाग मंदिर तक, घिंघारतोल देवली रोड से मयूं मिलान व तुपेड़ सड़क शामिल हैं।