फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण का मुआवजा वितरित करे विभाग: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सीडीओ एसएसएस पांगती ने विकास भवन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बागेश्वर, कपकोट डिविजन के मोटर मार्गों के लंबित प्रकरणों, वन भूमि हस्तांतरण की समीक्षा की। कहा कि जिन किसानों की भूमि सड़क निर्माण में कटी है, उनकी सूची तैयार कर सड़कवार मुआवजा वितरण करें।
विज्ञापन


सीडीओ पांगती ने कहा कि अधिकारी मोटर मार्गों के वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करने के साथ ही ऑनलाइन किए जाने वाले प्रकरणों को भी समयानुसार पूरा करें। आपत्तियों का निस्तारण 15 नवंबर तक करने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम राहुल कुमार गोयल, उपप्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई राजेंद्र प्रसाद, कपकोट पंकज कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें