फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम राज्याभिषेक के साथ कपकोट में रामलीला मंचन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। मां भगवती सेवा समिति के सहयोग और रामलीला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार शाम राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन का समापन हो गया।
विज्ञापन


रामलीला मंच में श्री राम के 14 बरस बाद अयोध्या लौटने पर भव्य स्वागत होने के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। राम की भूमिका ललित पांडे, लक्ष्मण भानु पांडे, भरत नीरज पांडे, शत्रुघ्न तनुज जोशी, हनुमान दीवान मेहता और विभीषण की राकेश पांडे, वशिष्ठ श्याम जी त्रिपाठी, कौशल्या की भूमिका ललित जोशी ने निभाई। मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम थे।

डायरेक्टर आनंद बल्लभ पांडे ने स्वागत किया। वहां सह डायरेक्टर प्रकाश कांडपाल, गणेश चंद्र उपाध्याय, राम चंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व कनिष्ट उप प्रमुख हुकुम दानू, एडवोकेट चामू देवली, गोविंद बिष्ट, भूपेश ऐठानी, मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन कपकोटी, व्यवस्थापक राजू कपकोटी, पूर्व व्यवस्थापक गोविंद बिष्ट, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह कपकोटी, संरक्षकों में त्रिलोक कपकोटी आदि थे। हारमोनियम पर जगदीश आर्य, तबले पर लीलाधर उपाध्याय ने संगत दी।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल
रामलीला के समापन पर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय आदर्श प्राइमरी पाठशाला कपकोट, विइंका हिचौड़ी और पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा के बच्चे प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे जबकि मां उमां हाईस्कूल, राइंका, राजपुत्र विद्या मंदिर और सरयू वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक भौर्याल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक फर्स्वाण और ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने सरयू होटल के प्रबंधक राजा शाही की ओर उपलब्ध कराए गए पुुुरस्कार और हाइटेक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किए। चंद्रा गढ़िया, दयाल चंद्र जोशी, गणेश मंडेला निर्णायक रहे। संचालन गणेश चंद्र उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें