फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता की अलख जगाएगी संचेतना रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। स्वच्छता संचेतना रैली जिले के नगर, कस्बों और गांवों में घूम -घूम कर अलख जगाएगी। इस दौरान तीनों विकास खंडों में क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें गंदगी से होने वाली समस्याओं के साथ ही निस्तारण की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान स्वच्छता का सर्वेक्षण किया जाएगा।

बुधवार को डीएम रंजना राजगुरु ने कलक्ट्रेट परिसर से स्वच्छता संचेतना रथ को हरी झंडी दिखाने के साथ ही जिलास्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए व्यक्तिगत, सार्वजनिक रूप से चलाये जाने वाले अभियानों पर विशेष ध्यान देना होगा। हर व्यक्ति को स्वच्छता की शुरूआत स्वयं अपने घर से करनी होगी। उन्होंने खुले स्थानों पर कूड़ा न डालने और पॉलिथीन उपयोग न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ एसएस पांगती ने बताया कि 30 अगस्त तक जनपद के तीनों ब्लाकों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास होगा। स्वच्छ वार्ड और ग्रामों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान एडीएम राहुल कुमार गोयल, परियोजना प्रबंधक स्वजल शिल्पी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, पशु चिकित्साधिकारी डॉ उदय शंकर, जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें