बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार की शाम नगर की 15 मांस दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सभी दुकानों पर गंदगी पाई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इस पर दुकानदारों को मौके पर फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्हें 15 दिन के भीतर सभी सफाई मानक पूरा करने के निर्देश दिए। इ मौके पर दुकानदारों को संक्रमित और बासी मांस न बेचने की हिदायत दी गई। विभाग ने दुकानदारों को गंदगी पर नोटिस भी जारी किए। छापेमारी में जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी एके फुलोरिया, खाद्य निरीक्षक प्रकाश फुलारा आदि थे।