बागेश्वर। एनएस कॉर्पोरेशन सोप स्टोन माइंस किरौली की ओर से हरियाली कार्यक्रम के तहत खदान क्षेत्र, आसपास के स्कूलों और वन पंचायत में विभिन्न प्रजाति के 1300 से ज्यादा पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में खानकर्मियों, शिक्षकों और बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
एनएस कॉर्पोरेशन की ओर से किरौली सोप स्टोन माइंस के आसपास, प्राइमरी, जूनियर हाइस्कूल उद्यमस्थल और वन पंचायत वड्यूड़ा में कचनार, बोतल ब्रुश, सिल्वर ओक, नीम, बेल, चंदन, तुन और चंपा समेत विभिन्न प्रजाति के छायादार और चौड़ी पत्ती वाले पौधों का रोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ों के बगैर जीवन अधूरा है। जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है।
सुपरवाइजर लक्ष्मण राठौर ने कहा कि कारर्पोरेशन सामाजिक योगदान के तहत हर साल बड़ी संख्या में पौधरोपण करता आया है। वक्ताओं ने कॉर्पोरेशन के योगदान की सराहना की। वहां फोरमैन संजय सिंह, माइनिंग मेट उपेंद्र दुबे, राजस्व उप निरीक्षक वीएस मेहता आदि थे।