फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक, कर्मचारियों ने पकड़ी आंदोलन की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबे इंतजार के बाद भी समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज शिक्षक, कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। आज बृहस्पतिवार को जनजागरण कार्यक्रम से चरणबद्ध आंदोलन की शुरूआत होगी। शिक्षक, कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन


उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने बृहस्पतिवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का एलान किया। इसके साथ ही प्रशासन को भी आंदोलन का नोटिस दिया। मोर्चा के मुख्य जिला संयोजक एससी पंत और सचिव विक्रम सिंह पिलख्वाल ने बताया कि मांगों की अनदेखी के चलते चरणबद्ध आंदोलन का फैसला किया गया है। मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर सरकार को जगाने की कोशिश करेंगे।

इसके बाद तीन अगस्त को नुमाईशखेत मैदान से गोमती पुल तक कैंडल मार्च किया जाएगा। सात अगस्त को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 13 को पत्रकार वार्ता कर मीडिया को वस्तुस्थिति की जानकारी दी जाएगी। 17 को कर्मचारी देहरादून में रैली निकालेंगे। 23 से 25 अगस्त तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं पर सरकार की नींद नहीं टूटी तो इसके बाद 27 अगस्त से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें