बागेश्वर। जिले की विभिन्न सड़कों के किनारे लगे हैंडपंपों से पिछले काफी समय से पानी नहीं निकल रहा है। पानी की कमी के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों को गधेरों के दूषित पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से पंपों को शीघ्र चालू करवाने की मांग की है।
तहसील रोड, पिंडारी रोड के मानीखेत, ओलिंग, गोलना, असों, कपकोट के रामलीला मैदान, शामा समेत दर्जनभर हैंडपंपों से लंबे समय से पनी नहीं निकल रहा है। पंपों से पानी नहीं निकलने से क्षेत्र के लोग प्यासे हैं। गधेरों का गंदा पानी पीने से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जिला प्रशासन से हैंडपंपों को शीघ्र सुचारु करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा, हरीश सिंह, जैंत सिंह, कमला, मालती, आरती, जसौदा देवी आदि शामिल हैं।