फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सेवा के काम नहीं करने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा एक पचखवाड़े से भी अधिक समय से चरमराई हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। बैंकों और सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहे हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने अधिकारियों से इंटरनेट सेवा शीघ्र पटरी पर लाने को कहा है।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों, बैंकों और साइबर कैफों में लोगों के ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहे हैं। वहीं तहसील से लोगों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने का काम प्रभावित हो रहा है तो नेट के बगैर खतौनी की नकल भी नहीं निकल पा रही हैं। इसी तरह साइबर कैफे के काम भी बुरी तरह प्रभावित हो गए हैैं। लोगों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं। परेशान लोगों का कहना है कि उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। वहां व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, तारा कपकोटी अध्यक्ष कपकोट, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, प्रकाश कांडपाल, बलवंत कपकोटी, सोनू देव, कुंदन कपकोटी, चंद्र सिंह कोरंगा, कैलाश जोशी आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें